वित्त मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, बैंक कर्मियों की सुरक्षा करें सुनिश्चित
अलग-अलग राज्यों में बैंक स्टाफ पर हमले की कई घटनाओं को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने यह आदेश दिया है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। वित्त मंत्रालय ने राज्यों से अनुरोध किया है कि बैंक कíमयों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बैंक कíमयों पर हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मंत्रालय ने यह बात कही है। मंत्रालय ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की है। हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में बैंक कíमयों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय सेवा विभाग ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि बैंक कíमयों से कुछ असामाजिक तत्वों के दुर्व्यवहार के मामलों पर सख्त कदम उठाया जाना चाहिए। पिछले महीने सूरत में केनरा बैंक की एक महिला कर्मचारी पर एक पुलिस कांस्टेबल ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सभी बैंक कíमयों की सुरक्षा अहम है। इस चुनौतीपूर्ण समय में बैंक लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। उनके कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके सम्मान पर कोई खतरा नहीं होना चाहिए।
सूरत में हुए उस हमले के बाद भी ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी को निशाना बनाया गया था। इस संबंध में आ रही खबरों और सोशल मीडिया की जानकारियों के आधार पर मंत्रालय ने मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।