Move to Jagran APP

पटना से लाई गई फीमेल जिराफ, असम के चिड़ियाघर की बढ़ा रही है शोभा

असम के चिडियाघर में एक फीमेल जिराफ जानवर को लाया गया है। इस जानवर को एक कार्यक्रम के तहत शनिवार को पटना के संजय गांधी जयविक उदयन से लाया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 01:01 PM (IST)
पटना से लाई गई फीमेल जिराफ, असम के चिड़ियाघर की बढ़ा रही है शोभा
पटना से लाई गई फीमेल जिराफ, असम के चिड़ियाघर की बढ़ा रही है शोभा

दिसपुर, एएनआइ। असम के चिडियाघर में एक फीमेल जिराफ जानवर को लाया गया है। इस जानवर को एक कार्यक्रम के तहत शनिवार को पटना के संजय गांधी जयविक उदयन से लाया गया है। अब यह जिराफ असम के चिडियाघर में शोभा बढ़ा रही है। 

loksabha election banner

आठ साल बाद फीमेल जिराफ की एंट्री

उसी पर बात करते हुए प्रभागीय वन अधिकारी तेजस मरिस्वामी ने कहा कि एक जिराफ को आठ साल बाद असम चिड़ियाघर लाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि एक नर जिराफ भी जल्द ही चिड़ियाघर पहुंचेगा। जिराफ का स्वागत चिड़ियाघर में राज्य के पर्यावरण और वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य ने किया। अब आगंतुक चिड़ियाघर में अपनी यात्रा के दौरान जिराफ देख सकते हैं।

इससे और पैदा होंगे जिराफ

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चिडियाघरों में नई जिराफ को लाकर वह बेहद काफी खुश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार नर आने के बाद वे एक सुंदर जोड़ी बनाएंगे। हम भविष्य में और अधिक पशु विनिमय कार्यक्रमों के प्रति आशान्वित हैं।

2011 में हुई थी जिराफ की मौत

बता दें कि 8 साल बाद असम के चिडियाघर में जिराफ लाया गया है। साल1 2011 में एक मादा जिराफ कि असम के चिड़ियाघर में आयु संबंधी बीमारियों से मृत्यु हो गई थी। वह गुवाहाटी राज्य चिडियाघर में पैदा हुई थी और दो दशकों से अधिक आगंतुकों के लिए सबसे बड़े आकर्षण में से एक थी। 

आगंतुकों का होगा इजाफा

अब आगंतुक चिडियाघर में अपनी यात्रा के दौरान जिराफ देख सकते हैं। बता दें कि असम के चिडियाघर में सभी तरह के जानवर है। जिसे देखने के लिए सभी लोग इस यहां पहुंचते है। इसके आने से यहां ज्यादा से ज्यादा आगंतुक आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.