Move to Jagran APP

पटना: महिलाएं बनीं आटो ड्राइवर

समाज क्या कहेगा, कि झिझक छोड़कर दस महिलाओं ने आटो की स्टेयरिंग थाम ली। रविवार से पटना जंक्शन परिसर स्थित प्री-पेड आटो सर्विस में महिलाएं आटो चलाती नजर आने लगीं। आज कुछ महिलाओं ने पहली बार सवारियों को बिठाकर उन्हें गंतव्य पर पहुंचाया। वे काफी खुश दिख रही थीं। पहली बार आटो चलाना था, तो कुछ चालकों के साथ उनके परिजन भी आए थे। संघ के लोग भी महिलाओं को उत्साहित करते दिखे। इनमें अधिकांश वे महिलाएं हैं, जो अपने दम पर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत

By Edited By: Published: Mon, 19 Aug 2013 09:06 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2013 09:07 AM (IST)
पटना: महिलाएं बनीं आटो ड्राइवर

पटना [जासं]। समाज क्या कहेगा, कि झिझक छोड़कर दस महिलाओं ने आटो की स्टेयरिंग थाम ली। रविवार से पटना जंक्शन परिसर स्थित प्री-पेड आटो सर्विस में महिलाएं आटो चलाती नजर आने लगीं। आज कुछ महिलाओं ने पहली बार सवारियों को बिठाकर उन्हें गंतव्य पर पहुंचाया। वे काफी खुश दिख रही थीं। पहली बार आटो चलाना था, तो कुछ चालकों के साथ उनके परिजन भी आए थे। संघ के लोग भी महिलाओं को उत्साहित करते दिखे। इनमें अधिकांश वे महिलाएं हैं, जो अपने दम पर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरी हैं।

loksabha election banner

पटना जिला आटो रिक्शा चालक संघ की ओर से एक समारोह का आयोजन भी किया गया। सीटू के राज्य महासचिव अरुण कुमार मिश्र ने महिला चालकों के आटो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। संघ के सचिव नवीन मिश्र ने कहा कि बिहार के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। महिलाओं को तीन महीने से आटो परिचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। संघ के नेताओं की इसकी प्रेरणा केरल के कन्नूर जिले में आयोजित सीआइटीयू के अखिल भारतीय सम्मेलन के दौरान सीटू से जुड़ी महिला आटो चालकों से मिली। जिसके बाद यहां प्रशिक्षण कार्यक्त्रम शुरू किया गया। इसमें महिलाओं ने स्वयं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुरुआत में पारिवारिक बंधन व झिझक के कारण कम महिलाएं इसमें शामिल हुईं। अब दस महिलाएं सड़क पर उतरीं हैं, तो उम्मीद है कि आने वाले दिनों में काफी संख्या में महिलाएं आटो चलाने का प्रशिक्षण लेंगी। संघ ने बैंक अधिकारियों से 14 महिलाओं को आटो रिक्शा खरीदने के लिए राशि मुहैया कराने के लिए बातचीत की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.