डीएसपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पुलिसकर्मी मुकरी
डीएसपी पर रेप का आरोप लगाने वाली गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी अब अपने आरोप से मुकर गई है। उसका कहना है कि यह सब उसने दूसरे अधिकारी के दवाब में किया था।
अहमदाबाद (राज्य ब्यूरो)। एक डीएसपी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पुलिस उपनिरीक्षक शनिवार को अपने बयान से मुकर गई। उसने कहा कि एक अन्य डीएसपी के दबाव में आकर उसने आरोप लगाए थे। प्रेट्र के अनुसार महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि उसने एक अन्य पुलिस उपाधीक्षक आर बारोट के दबाव में आकर डीएसपी जीवी बारोट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। वह जीवी बारोट पर मानसिक दबाव बनाना चाहता है क्योंकि वह उसके बेटे के खिलाफ भूमि घोटाले की जांच कर रहे हैं।
इससे पूर्व उक्त महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि कच्छ (पूर्व) के पुलिस उपाधीक्षक जीवी बारोट ने उसे धोखे से होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। यह आरोप भी लगाया कि गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवा दिया गया। वह डेढ़ साल से जी वी बारोट के कार्यालय में प्रोबेशन पर काम कर रही है। उसने आरोप लगाया था कि बारोट उसे ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकत करता तथा विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। वह उसे अश्लील एसएमएस व वाट्सएप भी करने लगे थे। एक दिन ऑफिस के काम से होटल में बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई।
इस IPS ने महिला DSP का किया यौन शोषण, जानिए...
इसका पता चलने पर बारोट ने एक पुलिस उपनिरीक्षक के साथ आदिपुर के अस्पताल में भेजकर गर्भपात करा दिया। महिला ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल व पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी, न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी थी। पीडि़ता का आरोप था कि उसने पत्र एक अन्य पुलिस अधिकारी को भी दिया था लेकिन उसने सार्वजनिक कर दिया। जीवी बारोट ने महिला पुलिस कर्मचारी के आरोप को सरासर झूठा कहा था। दूसरा डीएसपी प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया।
पुलिस उपनिरीक्षक पर यौन शोषण का आरोप
वडोदरा के सयाजीगंज इलाके में महिला शिक्षक ने पुलिस उपनिरीक्षक मेहुल राठौड़ पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है। मेहुल अहमदाबाद के राणिप थाने में तैनात है। फेसबुक पर एक शिक्षिका के साथ दोस्ती कर वह वडोदरा में उसके साथ रहने लगा तथा बाद में छोड़ कर चला गया। पीडि़ता ने सयाजीगंज थाने में ही शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी एके परमार ने बताया कि मेहुल के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
VIDEO : DSP ने महिला को पटककर पीटा, जांच में पाए गए दोषी, अंगरक्षक निलंबित