विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में लगातार चल रहा है FDA का चाबुक, 31 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस को किया निलंबित

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:12 AM (IST)

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने त्योहारी सीजन में की गई कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में FDA ने 31 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस को किया निलंबित

महाराष्ट्र में FDA ने 31 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस को किया निलंबित

HighLights

  1. यह कार्रवाई 28 से 30 सितंबर के बीच होटलों, रेस्तरां, ढाबों, क्लबों पर हुई

  2.  स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने के लिए 31 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए 

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने त्योहारी सीजन में की गई कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने के लिए 31 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

गुरुवार को जारी एक बयान में एफडीए ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों में मुंबई डिवीजन में 12, कोंकण डिवीजन में 12, पुणे डिवीजन में छह और छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में एक प्रतिष्ठान शामिल है।

एफडीए ने बताया कि यह कार्रवाई 28 से 30 सितंबर के बीच होटलों, रेस्तरां, ढाबों, क्लबों और अन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान की गई।

एफडीए के बयान में बताया गया है कि उल्लंघनों में कीड़ों का संक्रमण, खाद्य पदार्थों का गलत तरीके से भंडारण और रख-रखाव, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड का न होना और अनिवार्य खाद्य सुरक्षा रिकार्ड न रखना शामिल था।