विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FCRA संशोधन पर संसद में मंथन, JPC की दूसरी बैठक आज; गृह और कानून मंत्रालय देंगे प्रेजेंटेशन

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:25 AM (IST)

विदेशी अंशदान (नियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की दूसरी बैठक संसद एनेक्सी में होगी। इसमें गृह ...और पढ़ें

FCRA संशोधन विधेयक पर जेपीसी की दूसरी बैठक

FCRA संशोधन विधेयक पर जेपीसी की दूसरी बैठक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेशी अंशदान (नियमन) संशोधन विधेयक, 2026 की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) मंगलवार को संसद एनेक्सी में अपनी दूसरी बैठक करेगी।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी, जिसमें गृह मंत्रालय और कानून एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारी सदस्यों को प्रस्तावित कानून के अलग-अलग प्रविधानों के बारे में जानकारी देंगे।

दोपहर दो बजे के बाद समिति विषय विशेषज्ञों व हितधारकों की राय सुनेगी, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी और दिल्ली हाई कोर्ट के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा शामिल हैं।

जेपीसी की पहली बैठक 18 सितंबर को हुई थी जिसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने समिति के सदस्यों को प्रस्तावित कानूनी बदलावों के पीछे के कारण, उद्देश्यों और व्यापक नीतिगत ढांचे के बारे में जानकारी दी थी।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)