विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala: अपने घर में पिता और दो बच्चे पाए गए मृत, पारिवारिक विवाद का जताया जा रहा संदेह

Published: Fri, 12 Jan 2024 11:13 AM (IST)

केरल के कोल्लम में शुक्रवार को एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। घटना के ...और पढ़ें

Kerala: अपने घर में पिता और दो बच्चे पाए गए मृत
Kerala: अपने घर में पिता और दो बच्चे पाए गए मृत

आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्लम में शुक्रवार को एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। घटना के बाद ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि यह पारिवारिक विवाद का नतीजा हो सकता है।

जोस प्रमोद का शव बेडरूम में लटका हुआ पाया गया, जबकि 9 वर्षीय बेटे और 4 वर्षीय बेटी को पहली मंजिल की ओर जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग से लटका हुआ पाया गया।

रिश्तेदारों के मुताबिक, जोस और उनकी डॉक्टर पत्नी लक्ष्मी कक्षा 9वीं से दोस्त थे। यह प्रेम विवाह था और शादी से पहले जोस सऊदी अरब में काम करते थे। कोविड के बाद वह वहां नहीं लौटे और यहीं काम करने लगे।

लक्ष्मी ने एमबीबीएस किया था और पोस्ट-ग्रेजुएशन की तैयारी कर रही थी जिसके कारण वह घर से दूर एक हॉस्टल में रह रही थी।

एक रिश्तेदार ने कहा, हाल ही में दोनों के बीच मतभेद हो गए थे। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और मौत का कारण शव परीक्षण के बाद पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Haveri News: कर्नाटक में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म! अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

यह भी पढ़ें- Vivekananda Jayanti 2024: PM मोदी सहित कई विपक्षी नेताओं ने दी विवेकानंद की जन्मतिथि पर शुभकामनाएं