Move to Jagran APP

Maharashtra Legislative Council:फडणवीस महाराष्ट्र विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त किया गया है जिसके बाद उन्होंने विधान परिषद के चुने गए सभी नए सदस्यों का परिचय कराया। इस दौरान उच्च सदन ने द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति और जगदीप घनखड़ को उपराष्ट्रपति चुने जाने बधाई दी।

By Sonu GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 06:52 PM (IST)
Maharashtra Legislative Council:फडणवीस महाराष्ट्र विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य विधान परिषद में सदन के नेता नियुक्त। (फाइल फोटो)

मुंबई, एजेंसी। मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य विधान परिषद में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को यह घोषणा की।

loksabha election banner

फडणवीस ने नए सदस्यों का परिचय कराया

शिंदे ने यह घोषणा उस समय की जब वह राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन अपने मंत्रिमंडल के नव नियुक्त सदस्यों को उच्च सदन में परिचय करा रहे थे। बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद के चुने गए सभी नए सदस्यों का परिचय कराया। मालूम हो कि देवेंद्र फडणवीस नागपुर से विधान सभा के सदस्य हैं।

आमतौर पर विधानसभा में मुख्यमंत्री सदन का नेता होता है, जबकि उप मुख्यमंत्री विधान परिषद में मुख्यमंत्री के समकक्ष पद धारण (hold)करता है। द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति और जगदीप घनखड़ को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर उच्च सदन ने बधाई देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया।

शिंदे मंत्रिमंडल का हुआ था विस्तार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के 40 दिनों के बाद नौ अगस्त को कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ था, जिसमें 18 कैबिनेट मंत्री शामिल हुए थे। पहला कैबिनेट विस्तार के पांच दिनों के बाद रविवार को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने पास लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन और नगर विकास जैसे विभाग रखे हैं, जबकि गृह, वित्त, योजना, ऊर्जा, आवास व जल संसाधन मंत्रालय जैसे विभाग उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हिस्से में आए हैं।

अहम विभाग फडणवीस के पास

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग हैं। विभागों के बंटवारे में फणडवीस का साफ वर्चस्व दिख रहा है। मालूम हो कि जब फडणवीस मुख्यमंत्री थे तब भी वह इन सभी मंत्रालयों को अपने पास ही रखे हुए थे। हालांकि मुख्यमंत्री शिंदे ने भी अपने पास लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास ही रखे हुए हैं।

इनको मिली है अहम जिम्मेदारी

भाजपा कोटे से राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास, जबकि सुधीर मुनगंटीवार को वन, सांस्कृतिक गतिविधियां व मत्स्य पालन विभाग जिम्मेदारी दी गई है। उच्च व तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग व संसदीय कार्य मंत्रालय चंद्रकांत पाटिल के हिस्से में आई है। आदिवासी समाज का नेतृत्व करने वाले डा. विजय कुमार गावित को आदिवासी विकास मंत्रालय का पदभार दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.