महाराष्ट्र में भीषण हादसा: वेल्डिंग के दौरान ट्रैक्टर में रखी जिलेटिन की छड़ों में धमाका, चार लोगों की मौत
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शनिवार को ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली में जिलेटिन की छड़ों से हुए धमाके में चार ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में ट्रैक्टर में रखी जिलेटिन की छड़ों से धमाका, चार की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
ट्राली में जिलेटिन की छड़ों से हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई
ट्रैक्टर को मरम्मत के लिए धनकी रोड स्थित वेल्डिंग वर्कशाप में लाया गया था
पीटीआई, यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शनिवार को ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली में जिलेटिन की छड़ों से हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह घटना उमरखेड क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, एक ट्रैक्टर को मरम्मत के लिए धनकी रोड स्थित वेल्डिंग वर्कशाप में लाया गया था।
पुलिस ने बताया कि जब वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली में रखी जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई।
पिछले टायर के पास लगा एक एयर सिलेंडर भी फट गया। उमरखेड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में लगी आग से झुलसने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
विस्फोट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बाद में घायलों को आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।
