विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना में 95 लाख की ठगी के मामले में बैंक का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, 150 शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:04 PM (GMT+05:30)

तेलंगाना पुलिस ने पूर्व बैंक कर्मचारी चैतन्य प्रमोद कुटे को 95 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। देश के एक प्रतिष्ठित बैंक के पूर्व कर्मचारी 25 वर्षीय चैतन्य प्रमोद कुटे को तेलंगाना की आदिलाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से क्रेडिट कार्ड, बैंक विवरण और ओटीपी हासिल कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है और वर्तमान में पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अखिल महाजन के अनुसार, आरोपी के पास बैंक में काम करने का अनुभव था, जिससे वह ग्राहकों से बिल्कुल असली बैंक अधिकारी की तरह बात करता था।

वह ग्राहकों के मोबाइल नंबर जुटाता और अलग-अलग सिम कार्ड व फोन का इस्तेमाल कर उन्हें कॉल करता था। वह लोगों को झांसा देता था कि उनके क्रेडिट कार्ड का वेरिफिकेशन या एक्टिवेशन जरूरी है। इसके बाद वह बातों में फंसाकर गोपनीय जानकारी और ओटीपी ले लेता था।

पहचान छिपाने के लिए करता था हथकंडे

ठगी गई रकम को विभिन्न यूपीआई और अमेजन से जुड़े खातों में ट्रांसफर किया जाता था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने फोन और सिम कार्ड बदलता रहता था। पूछताछ में उसने यह भी कबूल किया कि उसने धोखाधड़ी में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन को नष्ट कर दिया था।

यह मामला 23 जुलाई 2026 को सामने आया, जब आदिलाबाद के प्रफुल्ल पाटिल को एचडीएफसी (HDFC) बैंक का प्रतिनिधि बनकर कॉल आया। कॉलर ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर उनसे जरूरी जानकारी और ओटीपी ले लिया।

इसके बाद उनके खाते से पांच बार में कुल 73,279 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और महाराष्ट्र जाकर आरोपी को दबोच लिया।

तीन राज्यों में 150 से अधिक शिकार

NCRP के आंकड़ों के मुताबिक, आरोपी तेलंगाना, महाराष्ट्र और गोवा में दर्ज करीब 150 साइबर शिकायतों से जुड़ा पाया गया है।

इन मामलों में पीड़ितों को लगभग 95.33 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक टोयोटा हाइराइडर कार, आईफोन 13, मोटो जी67 और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें- 'एजेंट ने दिया था 1.2 लाख सैलरी का झांसा', ओमान में फंसे तेलंगाना के मजदूर ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

यह भी पढ़ें- अमेरिका: मिसौरी में सड़क हादसे में तेलंगाना की महिला की मौत, दोस्त घायल