पूर्व मंत्री के भतीजे ने पत्नी व दो बच्चों को गोली मार खुदकुशी की
कपूरथला। शहर के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह लगभग छह बजे 44 वर्षीय प्रापर्टी डीलर अवतार सिंह थिंद ने अपनी पत्नी रूपिंदर कौर [40], बेटे गौरव प्रतीक [13] व बेटी अमानत कौर [
कपूरथला। शहर के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह लगभग छह बजे 44 वर्षीय प्रापर्टी डीलर अवतार सिंह थिंद ने अपनी पत्नी रूपिंदर कौर [40], बेटे गौरव प्रतीक [13] व बेटी अमानत कौर [8] की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में, अवतार सिंह ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक अवतार सिंह, शिअद नेत्री व पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर का भतीजा था। मौके पर डॉ. उपिंदरजीत कौर भी पहुंची हैं।
मृतक के चचेरे भाई एडवोकेट कमरजीत सिंह थिंद ने बताया कि अवतार सिंह ने आज सुबह पौने छह बजे उन्हें फोन किया कि वह अपनी पत्नी, बेटे, बेटी को गोली मारने के बाद मरने जा रहा है। इसके बाद उसने टेलीफोन बंद कर दिया। सूचना पाकर करमजीत सिंह थिंद मौके पर पहुंचे और दरवाजा बंद होने पर वह दीवार फांदकर अंदर घुसे। घर में चारों के शव पड़े थे। अवतार सिंह के सीने पर बंदूक पड़ी थी।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। उधर, डॉ. उपिंदरजीत कौर का कहना है कि मृतक अवतार सिंह थिंद उनका रिश्तेदार था। उसने क्यों ऐसा किया अभी वह कुछ नहीं कह सकतीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर