Move to Jagran APP

Top News: MP को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, आज जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू; पढ़ें प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। इधर आईपीएल का दूसरा मुकाबला कोलकाता और पंजाब के बीच आज खेला जा रहा है।

By Sonu GuptaEdited By: Sonu GuptaPublished: Sat, 01 Apr 2023 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 05:09 PM (IST)
Top News: MP को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, आज जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू; पढ़ें प्रमुख खबरें
MP को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, आज जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शनिवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वहीं, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। रोड रेज केस में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू समय से पहले ही आज शनिवार को जेल से रिहा हो जाएंगे। रिहाई की सारी तैयारियां हो गई हैं।

इधर, आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होगी। नीतीश राणा की अगुवाई में पहली बार केकेआर खेलना वाला है। वहीं, पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों मे है।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. PM Modi ने मध्य प्रदेश को दी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुध्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। वे तकनीकी रूप से उन्नत, स्वच्छ और समय पर हैं। टिकटों की कालाबाजारी का भी कोई मामला सामने नहीं आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। रोड रेज केस में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू समय से पहले ही आज शनिवार को जेल से रिहा हो जाएंगे। रिहाई की सारी तैयारियां हो गई हैं। पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ औपचारिकताएं की जा रही हैं। करण सिद्धू का कहना है कि अभी कागजी कार्रवाई चल रही है।  यहां पढ़ें पूरी खबर

3. केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहुंचे मिजोरम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मिजोरम के आइजोल में 2,415 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने PM-DevINE के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के बजट में 276% की वृद्धि की है। 2025 से पहले क्षेत्र के सभी 8 राज्यों की राजधानियां हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में हिंसा को लेकर जताई साजिश की आशंका

बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के अगले दिन शुक्रवार को जमकर हिंसा हुई। सीएम के गृह जिला नालंदा और रोहतास में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए धारा 144 लागू है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार हिंसा को लेकर साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात है। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है IPL का दूसरा मुकाबला

आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होगी। नीतीश राणा की अगुवाई में पहली बार केकेआर खेलना वाला है। वहीं, पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों मे है। यहां पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.