Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Venice Climate Crisis: ग्लोबल वार्मिंग के कारण खतरे में यूरोप का दिल 'वेनिस', पर्यटकों के लिए जारी हुई चेतावनी

    By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 04:18 PM (IST)

    वेनिस एक ऐसा शहर है जो अपनी संस्कृति और खूबसूरती के लिए जाना जाता है।यह शहर सदियों से अपनी मनमोहक इमारतों के लिए दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करता रहा है।इटली के उत्तर पूर्व में मौजूद वेनिस अपनी आकर्षक जगहों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच में फेमस है लेकिन कुछ सालों में ग्लोबल वार्मिंग ने वेनिस की खूबसूरती को भी अपने चपेट में ले लिया है।

    Hero Image
    ग्लोबल वार्मिंग के कारण खतरे में यूरोप का दिल 'वेनिस'

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क।  Global Warming Affect in Venice: प्रकृति का सौन्दर्य ऐसा है कि वह खुद को खुद से सजाती है तो वहीं जब विकराल रूप ले-ले तो सर्वनाश भी करती है। बंजर जमीन को फिरसे जिंदा कर सकती है तो किसी हरे-भरे जगह को भी प्रकृति फिरसे बंजर बना सकती है। हमने कई जंगल और नदियां देखी हैं जिन्हें किसी ने बनाया नहीं न ही किसी ने संवारा वो तो प्राकृतिक रूप से प्रकृति ने खुद ही इस पृथ्वी पर अपनी जगह बनाई। लेकिन बदलते वक्त के साथ सब बदलता है और उसी तरह बदला विश्व का प्राकृतिक परिवेश (Climate Change)  भी जिसमें मनुष्य का योगदान सबसे ज्यादा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रकृति ने मानव को सभी वस्तुएं ऐसी प्रदान की हैं जिनसे वह किसी न किसी रूप में लाभांवित होता रहा है। परंतु आधुनिकता की चकाचौंध में इंसान इतना अंधा हो चुका है कि इन प्राकृतिक स्त्रोतों को अनजाने में स्वयं ही खत्म कर रहा है। जीव, जंतु, जंगल, नदियां व पहाड़ तेजी के साथ खत्म हो रही हैं तथा उसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है। नतीजा हम सबके सामने है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है और ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं। यदि समय रहते इसे संजीदगी से नहीं लिया गया तो मानव जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।

    अब इटली के सबसे खूबसूरत शहर वेनिस को ही देख लीजिए जो सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था। विश्व के सबसे खूबसूरत शहरों की जब भी बात होती है तो इटली के वेनिस शहर का नाम जरूर लिया जाता है। इस शहर में हर साल दुनिया भर से लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इटली का सबसे खूबसूरत शहर वेनिस अपनी ऐतिहासिक इमारतों और कलात्मक संग्रह के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

    यहां तक कि वेनिस को दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है। लेकिन जैसे कहा जाता है कि हर खूबसूरत चीज को नजर लग जाती है ठीक उसी तरह इस खूबसूरत शहर को भी नजर लग गई है। कभी बाढ़ की त्रासदी तो कभी सूखे जैसी कई समस्याओं से जूझ रहा है दुनिया भर के सैलानियों की पसंदीदा जगह। अब वेनिस पर UNESCO ने भी कई सवाल उठाए हैं और सैलानियों को वेनिस न आने की चेतावनी दी है तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

    क्यों पर्यटकों के लिए पसंदीदा यह शहर?

    इटली का वेनिस शहर आज से नहीं, बल्कि कई दशकों से विश्व के सबसे खूबसूरत शहरों में एक है माना जाता है। यह दुनियाभर का एक ऐसा शहर जहां सड़के कम और नहरे अधिक है। इसलिए सड़क पर कम लोग और नहरों में चलती हुई नाव को अधिक देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि वेनिस करीब 120 द्वीपों पर बना है और पुलों की मदद से आपस में जुड़ा हुआ है। वेनिस की खूबसूरती सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी बेहद आकर्षक दिखाई देती है। यहां की नाइटलाइफ़ दुनिया भर में फेमस है। वेनिस को पानी में तैरता हुआ शहर भी माना जाता है।

    UNESCO ने वेनिस को लेकर क्या बोला?

    संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को ने वेनिस को लेकर कई बार सचेत करता रहा है। इससे पहले 2021 में भी यूनेस्को ने इटली की विश्व धरोहर चीजों को लेकर कहा था कि इतावली पर्यटक केन्द्रों पर धीरे-धीरे खतरा बढ़ रहा है। 2021 में, यूनेस्को ने एक सिफारिश की कि इतालवी पर्यटक केंद्र को खतरे में पड़ने वाली विश्व धरोहर स्थल बताया जाए। आगे यूनेस्को बोला कि शहर में आने वाले बड़े जहाज और क्रूज को नहीं रोका गया तो शहर पर खतरा अधिक बढ़ सकता है और आने वाले पर्यटकों पर भी इसका असर पड़ सकता है। वेनिस हाल के वर्षों में कई समस्याओं से जूझ रहा है - बहुत अधिक पर्यटक का आना, मौसम का बदलता स्वरूप और पर्यावरण क्षति। आपको मालूम हो कि विश्व धरोहर समिति UNESCO, दुनिया भर के स्थलों को प्रतिष्ठित विश्व धरोहर को लेबल प्रदान करने और देखरेख करती है।

    UNESCO ने वेनिस की धरोहर को क्यों बताया खतरे में?

    UNESCO ने कुछ दिनों पहले ही वेनिस की धरोहर पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए इटली सरकार को इसकी चेतावनी दी थी। UNESCO ने कहा था कि कई विरासत खतरे की सूची में है और इटली सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो धरोहर पर बुरा असर पड़ सकता है। UNESCO ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि "विशेष रूप से बड़े पैमाने पर पर्यटन, विकास परियोजनाओं और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों के कारण वेनिस का यह हाल हुआ है।"

    वेनिस शहर किन मुद्दों से है घिरा हुआ?

    हाल में ही यूनेस्को द्वारा कहा गया था कि विकास परियोजना और जलवायु परिवर्तन के चलते वेनिस सही दिशा में काम नहीं कर रहा है और धरोहर पर खतरा बढ़ रहा है। कहा जा रह है कि साल 2019 में आई बाढ़ के चलते वेनिस की कई चीजों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस साफ फरवरी में सुखा पड़ा रहा और इतना बुरा था कि गोंडोला, जल टैक्सियों और एम्बुलेंस के लिए कुछ नहरों से गुजरना असंभव था। उनके अनुसार बहुत पहले से ही वेनिस की कुछ विश्व धरोहर चीजों का नुकसान हो रहा है और इतावली सरकार इसपर कोई काम नहीं कर रही है। इमारते, महल और भवन खराब हो रहे हैं।

    UNESCO ने पर्यटकों को दी चेतावनी

    UNESCO के अनुसार, वेनिस में चल रहे मुद्दों के पीछे अधिक संख्या में पहुंच रहे पर्यटक भी एक कारण हो सकता है। ऐसे में शहर के आसपास पहुंच रहे बड़े-बड़े जहाज और क्रूज को आने पर रोक लगाने से सुधार हो सकता है। शहर में जितना ज्यादा हो कम से कम पर्यटक अभी यात्रा करें। रात में यात्रा करने वालों पर टैक्स लगाने की योजना की जा रही है।