Move to Jagran APP

ये क्‍या Lockdown में शराब-बंदूक से लेकर गोल्फ कोर्स और फूलों की दुकानें तक खुलीं !

लॉकडाउन के कारण कई देशों में लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से कई देशों ने आवश्यक सेवाओं के रूप में ऐसी सेवाओं और वस्तुओं को रखा है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 09:59 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 10:35 AM (IST)
ये क्‍या Lockdown में शराब-बंदूक से लेकर गोल्फ कोर्स और फूलों की दुकानें तक खुलीं !
ये क्‍या Lockdown में शराब-बंदूक से लेकर गोल्फ कोर्स और फूलों की दुकानें तक खुलीं !

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के समय सरकारों के सामने लोगों को आवश्यक सामान मुहैया कराने की चुनौती है। इसे लेकर देशों में अलग-अलग नियम हैं। लॉकडाउन के कारण कई देशों में लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से कई देशों ने आवश्यक सेवाओं के रूप में ऐसी सेवाओं और वस्तुओं को रखा है, जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। इनमें शराब और बंदूक की दुकानों से लेकर गोल्फ कोर्स और फूलों की दुकानें तक शामिल हैं। इंडिपेंडेंट के अनुसार ऐसे मुल्कों की सूची में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला और अब सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमण को झेल रहा अमेरिका भी शामिल है तो फ्रांस भी और इजरायल भी।

loksabha election banner

कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी है और उसी तरह से जरूरी है आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ति। यह और भी जरूरी हो जाता है जब दुनिया की एक चौथाई आबादी घरों में और उन्हें बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। ऐसे में कई सवाल मन में खड़े होते हैं कि वास्तव में क्या जरूरी है और क्या नहीं।

इस तरह भी मिलती है छूट : दुनिया के कई देशों में एक सामान्य व्यवस्था है कि किन लोगों को इस तरह के लॉकडाउन से छूट मिलेगी। एशिया, यूरोप, अफ्रीका या फिर अमेरिका में सामान्य रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मी, पुलिस और कानून से जुड़े लोग, खाद्य उत्पादन और संचार सेवाओं से जुड़े लोगों को सामान्य रूप से लॉकडाउन में छूट मिलती है। हालांकि कुछ देशो में छूट पाने वाली सूची के जरिए उनकी राष्ट्रीय पहचान या फिर लॉबिस्ट के प्रयासों के नतीजों का पता चलता है।

कई राज्यों में मारिजुआना वैध : अमेरिका के कई राज्यों में मारिजुआना कानूनी रूप से वैध है। अमेरिका के नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर रिफॉर्म ऑफ मारिजुआना लॉज के कार्यकारी निदेशक के मुताबिक, यह प्रभावी उपचार है, जिस पर अमेरिका के लाखों लोग बीमारियों से पीड़ित होने के दौरान उत्पादक दैनिक जीवन को बनाए रखने के लिए भरोसा करते हैं। यह आवश्यक है कि ये लोग इस समय अपनी दवा का उपयोग कर सकें।

सूचना प्रौद्योगिकी भी आवश्यक : अमेरिका के कुछ राज्यों में गोल्फ, बंदूक और मारिजुआना को आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की सूची में स्थान दिया गया है। अमेरिका की ऑरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर मैक्नाइट निकोल्स का कहना है कि हालिया घटनाओं से यह स्पष्ट है कि आवश्यक सेवाओं को डिजाइन करने की प्रक्रिया वैसी ही है जैसी किसी भी कानूनी-राजनीतिक वास्तविकता के बारे में समाज को कार्यशील रखने की आवश्यकता। भारत और अमेरिका जैसे देशों ने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को आवश्यक सेवाओं में सूचीबद्ध किया है। इंटरनेट पर दुनिया की निर्भरता और बढ़ गई है क्योंकि अनगिनत लोग अपने घरों में बंद हैं और इस तनाव को कम करने के लिए फिल्में देख रहे हैं और ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं।

बंदूक के लिए अजीब तर्क : कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लेमोंट कहते हैं कि बंदूक की दुकानें उनकी सूची में आवश्यक व्यापार में शामिल हैं। वहीं टेक्सास के अटार्नी जनरल केन पैक्सटन ने एक कानूनी सलाह देते हुए कहा कि उनके राज्य में आपातकालीन आदेश बंदूक की बिक्री पर रोक नहीं लगाते हैं। वहीं एक रेडियो इंटरव्यू में टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डेन पैट्रिक कहते हैं कि यदि समाज में आपके साथ कुछ गलत होता है तो हमारी प्राथमिकता सबसे पहले हम स्वयं हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि हथियार होना आपकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहन : एरिजोना के गवर्नर डग डूसे ने अपनी आवश्यक सूची में गोल्फ कोर्स को शामिल किया है। वहीं फीनिक्स के अधिकारियों ने शहर के 17 लाख लोगों को घरों से बाहर निकलकर गोल्फ कोर्स और पार्कों में आने के लिए प्रोत्साहित किया है। वहीं न्यू हैंपशायर के गवर्नर क्रिस सुनुनु ने कहा है कि फूलों की दुकानें भी जरूरी हैं।

इटली में सख्ती : दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहां सबसे ज्यादा सख्त नियम हैं। आवश्यक सूची में सिर्फ राशन और दवाओं की दुकानें ही खुली हैं। मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर को गुरुवार को बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि चिकित्सा उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को कर्मचारियों के लिए सुरक्षित बनाकर काम जारी रखा जा रहा है।

शराब भी जरूरी : फ्रांस में पेस्ट्री, चीज के साथ शराब की दुकानों को भी आवश्यक व्यापार की सूची में रखा गया है। वहीं इजरायल में लोग प्रार्थना के लिए घरों के बाहर निकल सकते हैं। अधिकतम 10 श्रद्धालु दो मीटर की दूरी पर खड़े हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.