Move to Jagran APP

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में टीका लगवाने का लेकर उत्साह, जानें- अब तक कुल कितने लोगों को लगाई गई वैक्सीन

मंत्रालय के मुताबिक लाभार्थियों को अब तक कुल 16 करोड़ 94 लाख 39 ह जार 663 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 18-44 आयु वर्ग के 1784869 लोगों को पहली डोज की गई हैं। वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिख रहा है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 07:34 PM (IST)
18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में टीका लगवाने का लेकर उत्साह, जानें- अब तक कुल कितने लोगों को लगाई गई वैक्सीन
महामारी को मात देने को तेज हो रही टीकाकरण की रफ्तार

नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना महामारी को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान को एक बार फिर गति देने की कोशिश हो रही है। पहले रोजाना औसतन 30 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा रहे थे, बीच में इनकी संख्या घटकर 15 लाख के आस पास आ गई थी। अब फिर इसमें तेजी आ रही है और रोजाना 20 लाख या उससे ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं। देश भर में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की करीब 17 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान लाभार्थियों को वैक्सीन की 20,23,532 डोज लगाई गईं। इनमें से 8,37,695 लोगों को पहली और 11,85,837 लोगों को दूसरी डोज दी गईं।

मंत्रालय के मुताबिक लाभार्थियों को अब तक कुल 16 करोड़ 94 लाख 39 ह जार 663 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 18-44 आयु वर्ग के 17,84,869 लोगों को पहली डोज की गई हैं। वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिख रहा है।

इनके अलावा 95.41 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 64.63 लाख को दूसरी, 1.39 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 77.32 लाख को दूसरी डोज अब तक दी चुकी हैं। 45-60 आयुवर्ग के लोगों में 5.50 करोड़ पहली और 64.09 लाख दूसरी डोज लेने वाले शामिल हैं। जबकि, 60 साल से ज्यादा उम्र के 5.36 करोड़ लोगों को पहली और 1.48 करोड़ को अब तक दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी हैं।

राज्यों को अब तक 17.56 करोड़ डोज दी गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 17.56 करोड़ डोज दी गई हैं। इनमें से करीब 62 लाख डोज राज्यों के पास अभी उपलब्ध हैं और अगले तीन दिन के भीतर उन्हें वैक्सीन की 46.61 लाख और डोज दे दी जाएंगी।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को वैक्सीन की सप्लाई

आंध्र प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। इसमें वैक्सीन की कमी आड़े न आए इसके लिए रविवार को राज्य को 3.6 लाख और डोज उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों कोविशील्ड की 3.6 लाख डोज मिलने की पुष्टि की।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने भी बताया कि राज्य को शनिवार की रात कोरोना वैक्सीन की 3.5 लाख डोज मिलीं। कर्नाटक ने दो करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है, जिसमें से उसे अब तक 6.5 लाख डोज मिल चुकी हैं। केंद्र सरकार से उसे 1.10 करोड़ डोज मिली हैं। कर्नाटक में सोमवार से 18-44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.