Move to Jagran APP

भरपूर जिएं और जीवन से प्यार करें, ताकि जब मुड़कर पीछे देखने पर कभी पछतावा न हो

जमैका के मशहूर गायक बॉब मार्ले (Bob Marley) का मानना था कि जीवन तो हमेशा नहीं रहना है। हम यह भी नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है। इसलिए ऐसी जिंदगी चुनें जिसे आप प्यार करते हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 01:28 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 01:28 PM (IST)
भरपूर जिएं और जीवन से प्यार करें, ताकि जब मुड़कर पीछे देखने पर कभी पछतावा न हो
इंसान तब महान बनता है, जब वह अपने आसपास को अधिक से अधिक सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सके।

नई दिल्ली, जेएनएन। जमैका के मशहूर गायक और संगीतकार थे बॉब मार्ले (6 फरवरी, 1945-11 मई, 1981)। उन्होंने दुनिया की समस्याओं को अपने गीतों के जरिए उजागर किया। उनके गीतों को सुनने वाले खुद को उनके जीवन जीने के तरीकों से और उनकी बातों से एक खास तरह का जुड़ाव महसूस करते थे। उनके प्रशंसक उनके संगीत को वह जादू मानते थे, जिनसे आप चाहकर भी दूर नहीं जा सकते। भारत में भी बॉब की अपार लोकप्रियता है। यह नजर आती है उनके नाम के टीशर्ट एवं पोस्टर्स से।

loksabha election banner

बॉब का मानना था कि जीवन तो हमेशा नहीं रहना है। हम यह भी नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है। इसलिए ऐसी जिंदगी चुनें, जिसे आप प्यार करते हैं। उसे चुनें, ताकि जब कभी आपको पीछे मुड़कर देखने का मौका मिले तो पछतावा न हो। आइए बॉब के कहे उन कथनों पर नजर डालें, जो जीवन को समझने और आगे बढ़ते जाने की ऊर्जा जगाते हैं :

- इंसान की महानता इसमें नहीं है कि उसने कितनी कमाई की या संपत्ति अर्जित की है। इंसान तब महान बनता है, जब वह अपने आसपास को अधिक से अधिक सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सके।

- यदि आप कहीं से भी शुरुआत नहीं करेंगे तो कहीं नहीं जा पाएंगे यानी आगे बढ़ने के लिए आपको कहीं से भी शुरुआत कर देनी चाहिए।                                                                                         

- अपनी आंखें खोलें और भीतर झांकें। जो जिंदगी आप जी रहे हैं, क्या आप उससे संतुष्ट हैं?

- अपने मन को केवल हम ही आजाद कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.