मेट्रो परिसर में दो छात्रों ने किया आत्महत्या का प्रयास, एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
राजधानी दिल्ली के छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन परिसर में कथित रूप से इंजिनियरिंग के दो छात्रों ने बुधवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुरुक्षेत्र स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने वाले अमित चौहान [27 वर्ष] एवं मोहिनी [22 वर्ष, अंबाला] को घायल अवस्था में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दिल्ली
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन परिसर में कथित रूप से इंजिनियरिंग के दो छात्रों ने बुधवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुरुक्षेत्र स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने वाले अमित चौहान [27 वर्ष] एवं मोहिनी [22 वर्ष, अंबाला] को घायल अवस्था में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक अमित चौहान कुरुक्षेत्र का रहने वाला है जबकि मोहिनी अंबाला की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया या उसे किसी ने उन्हें धक्का दे दिया।