विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्जी मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा, इस मामले में बांबे HC ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 02 Apr 2024 12:15 AM (GMT+05:30)

मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में बांबे हाई कोर्ट ...और पढ़ें

फर्जी मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा। फाइल फोटो।
फर्जी मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में बांबे हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
  2. बांबे हाई कोर्ट ने उन्हें मामले में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी

पीटीआई, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने 2006 के फर्जी मुठभेड़ मामले में बांबे हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बांबे हाई कोर्ट ने उन्हें मामले में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। शर्मा ने गत 21 मार्च को अधिवक्ता देविना सहगल के माध्यम से विशेष अनुमति याचिका दाखिल की।

कोर्ट ने सुनाई थी उम्र कैद की सजा

गत 19 मार्च को हाई कोर्ट की जस्टिस रेवती मोहिते डेर और जस्टिस गौरी गोडसे की खंडपीठ ने शर्मा को गैंगस्टर छोटा राजन के सहयोगी रामनारायण गुप्ता के फर्जी मुठभेड़ में दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष ने साबित किया है कि गुप्ता को पुलिस ने मार दिया और इसे वास्तविक मुठभेड़ की तरह दिखाया गया।

सत्र न्यायालय के 2013 के फैसले को HC ने किया था रद्द

हाई कोर्ट ने सुबूतों के अभाव में शर्मा को बरी किए जाने के सत्र न्यायालय के 2013 के फैसले को रद्द कर दिया था। गत 11 नवंबर 2006 को पुलिस टीम ने नवी मुंबई के वाशी इलाके से रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया को उसके दोस्त अनिल भेड़ा के साथ उठाया था और उसी शाम पश्चिमी मुंबई के वर्सोवा के पास उसे मार डाला था।

यह भी पढ़ेंः India Defence Exports: पहली बार भारत का रिकॉर्ड 21 हजार करोड़ का रक्षा निर्यात; रूस, इजरायल समेत 84 देशों को बेचे उत्पाद

यह भी पढ़ेंः सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में पड़ोस से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इस दिन होगा संबोधिन