Move to Jagran APP

दुबई से मालदीव जा रही फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट की अचानक मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 04:17 PM (IST)
दुबई से मालदीव जा रही फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

मुंबई, एएनआई। दुबई से मालदीव जा रही फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी है। इसमें कुल 309 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फ्लाइट के अंदर धुआं देखे जाने के बाद अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट अभी भी मुंबई में ही है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया जाएगा या फिर आवश्यक जांच के बाद इसी फ्लाइट को भेजा जाएगा।

loksabha election banner

दुबई से मालदीव जा रही इस एमिरात फ्लाइट का नंबर ईके 652 है। मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, “1 बजकर 59 पर बोईंग 777 एमिरात फ्लाइट के लैंड करने से पहले पूरी तरह से इमरजेंसी की घोषणा की गई। ऐसा दुबई से माले जा रही इस फ्लाइट के अंदर धुआं पाए जाने के बाद किया गया। 309 यात्रियों और इसके अंदर सवार क्रू मेंबर्स को 2 बजकर 58 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट के रन वे 9 पर उतारा गया। एमिरात की तरफ से इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं मिल पायी है।”

हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फिलहाल तकनीकी खामियों का पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस वजह से और कहां से फ्लाइट के अंदर धुआं आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.