मैसूर से बेल्लारी जा रहे विमान की खेत में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, कोई हताहत नहीं
आंध्र प्रदेश में एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह निजी विमान मैसूर से बेल्लारी जा रहा था।
आंध्र प्रदेश, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह निजी विमान मैसूर से बेल्लारी जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसकी बह्मा समुंद्रम मंडल के एराडिखेरा गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, विमान में ऑयल लीकेज होने के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
बह्मा समुंद्रम मंडल पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि विमान से तेल का रिसाव हो रहा था। इसलिए विमान की इंमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में दो पायलट और एक तकनीशियन बैठा हुआ था। इस इमरजेंसी लैंडिंग में सभी सुरक्षित हैं। किसी इमारत को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, बताया जा रहा है कि विमान को खेत में उतरता देख, लोग काफी घबरा गए। लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर, क्योंकि विमान तेजी से नीचे की ओर आ रहा है।