काठमांडू जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विमान में 245 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 01:13 AM (IST)
नई दिल्ली, जासं। विमान में खराबी के कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर शानिवार की सुबह मुंबई से काठमांडू जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विमान में 245 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया की इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या ईटी-8806 ने शानिवार की सुबह मुंबई से उड़ान भरी थी। इसी बीच पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत मांगी। अधिकारियों ने बताया कि इजाजत मिलते ही विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें