विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आठ मुस्लिम युवक गिरफ्तार; पुलिस ने कराई परेड

Published: Sun, 19 Apr 2026 02:00 AM (IST)

गुजरात के खेड़ा में एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ तीन वर्ष से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आठ ...और पढ़ें

गुजरात में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आठ मुस्लिम युवक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

गुजरात में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आठ मुस्लिम युवक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस ने आरोपितों की कराई परेड, ग्रामीणों ने की कड़ी सजा देने की मांग 

  2. रमजान माह में पीडि़ता को अपने साथ ले गए और कई दिनों तक किया दुष्कर्म

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के खेड़ा में एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ तीन वर्ष से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आठ मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को दबोचने के बाद इन सभी की सार्वजनिक स्थन पर परेड कराई।

इस दौरान बडी संख्या में गांव के लोग एकत्र होकर इन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग करते नजर आए। रमजान माह में ईद से दो दिन पहले भी आरोपित युवक पीड़िता को अपने साथ ले गए और दो तीन दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

खेडा के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को तीन साल पहले उसी गांव के परवेज पठान नामक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। परवेज उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह अपने मित्रों के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत रमजान माह में ईद से दो दिन पहले आरोपित उसे जबरन अपने साथ ले गए और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित पीडि़ता को उसके अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करते रहे।

पुलिस ने परवेज अनवर खान उर्फ मुनावर खान पठान, माहिर पठान, फैजान पठान, तौफीक पठान, साहिल लियाकत खान, अयान पठान, मोईन, मारून व सलमान पठान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपित फरार है।