सुकमा में आठ नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र के साकलेर में मंगलवार को ग्रेहाउंड और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों में एक कमांडर स्तर का बताया जा रहा है।
नई दुनिया ब्यूरो, सुकमा। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र के साकलेर में मंगलवार को ग्रेहाउंड (नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी) और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों में एक कमांडर स्तर का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-भाकपा माओवादी के दो नक्सली गिरफ्तार
खमम के एएसपी नक्सल ऑपरेशन भास्करन एम ने घटना की पुष्टि करते बताया कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे खमम, चेरला, किस्टाराम इलाके में एक साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान सुकमा जिले की ओर से तेलंगाना सीमा पर पहुंचने की कोशिश कर रहे नक्सलियों ने साकलेर में ग्रेहाउंड पर फायरिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें-नक्सली कमांडरों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण
जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चली गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। घटना के बाद मौके की सर्चिग करने पर पांच महिला समेत आठ नक्सलियों के शव बरामद किए गए। जिनकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं घटनास्थल से एके 47 रायफल, तीन एसएलआर और एक थ्री नॉट थ्री बंदूक बरामद की गई। फोर्स के दबाव में नक्सली तेलंगाना की ओर भागने की फिराक में थे। इस बीच वे ग्रेहाउंडस के शिकार बने।