NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में ED का एक्शन, बेंगलुरु और चंडीगढ़ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने अनिवासी भारतीयों के लिए आवास ऋण धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और चंडीगढ़ सहित 13 ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी ने दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ में 13 ठिकानों पर की छापेमारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए आवास ऋण या हाउसिंग लोन हासिल करने में कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ( एनसीआर), बेंगलुरु और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी की।
अधिकारियों के मुताबिक मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत शुक्रवार सुबह पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के सहयोग से संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली गई। इनमें अंतरिक्ष प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और सनशाइन इंफ्रावेल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी परिसर शामिल हैं।
यह मामला अनिवासी भारतीयों के लिए आवास ऋण से जुड़ी कथित धोखाधड़ी से संबंधित है, जिसमें ऋण प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी साक्ष्य जुटाने और कथित अपराध से जुड़ी धनराशि का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। केंद्रीय एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि कथित धोखाधड़ी में संबंधित कंपनियों की क्या भूमिका रही। कानून के तहत एजेंसी संबंधित साक्ष्यों को जब्त भी कर सकती है।
(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
