विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आम्रपाली समूह पर ईडी का शिकंजा, दिल्ली में 54.71 करोड़ की संपत्ति जब्त

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 08:52 PM (IST)

ईडी ने आम्रपाली समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के महारानी बाग में 54.71 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है।

आम्रपाली समूह की 54.71 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क।

आम्रपाली समूह की 54.71 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क।

HighLights

  1. ईडी ने आम्रपाली समूह की 54.71 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।

  2. यह संपत्ति दिल्ली के महारानी बाग में, सुरभाई एडवरटाइजिंग के नाम।

  3. खरीदारों से धोखाधड़ी, 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का दुरुपयोग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईडी ने आम्रपाली समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के महारानी बाग स्थित 54.71 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। यह संपत्ति सुरभाई एडवरटाइजिंग के नाम पर दर्ज थी। ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई की है।

ईडी के अनुसार, जांच उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज 18 एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी।

आरोप है कि आम्रपाली समूह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवासीय परियोजनाओं के लिए खरीदारों से रकम लेकर 36 महीने में फ्लैट देने और सुनिश्चित रिटर्न का वादा किया, लेकिन परियोजनाएं अधूरी रह गईं। खरीदारों को न फ्लैट मिले और न उनकी रकम वापस हुई।

फारेंसिक ऑडिट में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के दुरुपयोग का पता चला। ईडी का आरोप है कि रकम शेल और समूह कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित की गई।

एक अन्य कार्रवाई में ईडी ने नेक्सा एवरग्रीन मामले में 34.91 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी कुर्क की हैं। इनमें गुजरात, राजस्थान और गोवा स्थित जमीन, फ्लैट तथा रिसॉर्ट में हिस्सेदारी शामिल है। एजेंसी के अनुसार, कुर्क संपत्तियों में 69 अचल संपत्तियों का मूल्य करीब 29.37 करोड़ रुपये है।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)