यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीन-चार साल में अर्थव्यवस्था दहाई अंक में होगीः राजनाथ सिंह
आज यहां एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सरकार की पिछले एक साल की ...और पढ़ें

कोलकाता। आज यहां एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि मोदी का काम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार सालों में अर्थव्यवस्था की विकास दर दहाई अंक में होगी। उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल के दौरान अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई थी जबकि हमारे शासन के दौरान सुधार हुआ है।
सिंह ने कहा कि 40 नए सुरक्षा प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है और सारी दुनिया में सरकार की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार मजबूती के साथ फैसले ले रही है।
