'EC को अपनी विश्वसनीयता वापस हासिल करनी चाहिए', SIR विवाद पर बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
एसआईआर को लेकर देश में विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार ...और पढ़ें

पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग को लोगों का विश्वास वापस हासिल करना चाहिए
HighLights
पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग को लोगों का विश्वास वापस हासिल करना चाहिए
प्रकाश राज ने भी एसआईआर को सबसे खतरनाक बीमारी बताया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एसआईआर को लेकर देश में विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग अभूतपूर्व विवादों में घिरा हुआ है और उसे जनता का विश्वास फिर से हासिल करना चाहिए।
कोलकाता में एक नागरिक सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए लवासा ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर लोग महसूस करें कि अंपायर निष्पक्ष नहीं है, तो वे विजेता टीम की जीत पर भी सवाल उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अपनी विश्वसनीयता और लोगों का विश्वास वापस हासिल करना चाहिए। चुनाव आयोग, जिसकी स्थिति सभी सार्वजनिक संस्थानों में संभवतः सबसे ऊंची है, आज विवादों में घिरा है और लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
एसआईआर पर चिंता जताते हुए लवासा ने कहा कि इस अभ्यास ने मतदान अधिकारों को लेकर व्यापक चिंता पैदा कर दी है।
उन्होंने कहा कि इस बार का तरीका लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के बजाय संदेह के आधार पर बाहर करने की ओर झुका हुआ लगता है। पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 60 लाख लोगों के मतदान अधिकार विचाराधीन हैं।
सम्मेलन में अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने भी एसआईआर को सबसे खतरनाक बीमारी बताया और आरोप लगाया कि इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।
