SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की खबर झूठी, चुनाव आयोग ने दावों को किया खारिज
चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित त्यागपत्र को फर्जी करार दिया है। राष्ट्रपति को संबोधित यह ...और पढ़ें

चुनाव आयोग ने ज्ञानेश कुमार के फर्जी इस्तीफे के पत्र का खंडन किया (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित त्यागपत्र को फर्जी करार दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को संबोधित और कुमार के कथित हस्ताक्षर वाले एक पत्र को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद से उनके इस्तीफे की घोषणा की गई थी।
इस कथित त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने इसे फर्जी बताया।
उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े फैसलों को लेकर ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्तों एसएस संधू तथा विवेक जोशी के बीच कथित मतभेद की खबरों के बाद विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
