अंडमान निकोबार में 5.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके
अंडमान सागर में सुबह 6:39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
By Monika minalEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 10:10 AM (IST)
पोर्ट ब्लेयर (जेएनएन)। अंडमान सागर में बुधवार सुबह 5.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके को महसूस किया गया। इससे पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण पश्चिम में 162 किमी तक का क्षेत्र प्रभावित रहा। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 'बहुत तीव्रता' भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं। 5.4 तीव्रता वाले भूकंप को मध्यम तीव्रता में मापा जाता है। गत मार्च माह में भी अंडमान में 5.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था।
यह भी पढ़ें: अंडमान : हेवलॉक में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित पोर्टब्लेयर पहुंचाया गया
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें