बिहार-झारखंड के कई हिस्सों में भूकंप के झटके
बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में आज सुबह करीब 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके झारखंड के देवघर, गिरिडीह और धनबाद सहित कई इलाकों में महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 5 से 7 सैंकेड तक झटके महसूस किए गए। भूकंप के
नई दिल्ली। बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में आज सुबह करीब 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके झारखंड के देवघर, गिरिडीह और धनबाद सहित कई इलाकों में महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 5 से 7 सैंकेड तक झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग दहशत की वजह से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
बिहार की बात करें तो जमुई ,बांका ,भागलपुर जैसे जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 आंकी गई है। हालांकि इस घटना के बाद प्रशासन के पास जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पढ़ें- राज्य में भूकंप के हलके झटके