कैलाश मानसरोवर का पहला जत्था रवाना, सुषमा ने चीन को कहा धन्यवाद
ललित मोदी मामले में घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहली बार सामने आई हैं। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नए रास्ते से कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना कर दिया गया है। सभी लोग नाथूला के रास्ते मानसरोवर की यात्रा पर
नई दिल्ली। ललित मोदी मामले में घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहली बार सामने आई हैं। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नए रास्ते से कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना कर दिया गया है। सभी लोग नाथूला के रास्ते मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। नए रास्ते के लिए उन्होंने चीन को धन्यवाद दिया है।
नाथुला के रास्ते होगी मानसरोवर की यात्रा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मानसरोवर के लिए पहला जत्था रवाना कर दिया गया है। ये जत्था चीन के रास्ते नाथूला से होते हुए मानसरोवर के दर्शन को जाएगा। नाथुला से 250 लोगों का जत्था मानसरोवर के लिए भेजा जाएगा।
चीन को धन्यवाद
विदेश मंत्री ने नए रास्ते के लिए चीन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्राएं दोनों देशों के बीच संपर्क का बेहतर माध्यम हैं। नए रास्ते के खुल जाने से हर उम्र के लोग अपनी इच्छा पूरी कर सकेंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल चीन के राष्ट्रपति शीन जिनपिंग भारत की यात्रा पर आए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीत कई समझौते हुए थे। उन्हीं समझौता में एक ये भी था कि चीन कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नाथुला दर्रे के इस्तेमाल की इजाजत देगा।