Dussehra 2020: आज मनाया जा रहा है दशहरा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी सहित दिग्गजों ने देशवासियों को दी बधाई
देशभर में आज दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिग्गजों ने आज देशावासियों को बधाई दी है। जानें इस पर्व से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी।
नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में आज दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिग्गजों ने आज देशावासियों को बधाई दी है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस इस अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी है।
असत्य पर सत्य का विजय प्रतीक- कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विट कर लिखा,' सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।
बुराई पर अच्छाई की जीत- मोदी
पीएम मोदी ने ट्विट कर लिख,'सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए'।
एम वेंकैया नायडू ने भी दी बधाई
उधर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी दशहरा (विजय दशमी) के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं दशहरा के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं'। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों को कोरोना काल में सावधानी बरतते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।
दशहरा पर राजनाथ सिंह सैनिकों का बढ़ाएंगे मनोबल
वहीं रक्षा मंत्री राजनथा सिंह ने भी ट्विट कर लिखा,' सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूँगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।
अंतत होती है सत्य की जीत- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दशहरा की बधाई दी है। ट्विट कर उन्होंने लिखा,' विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं'।