Dussehra 2019: राष्ट्रपति कोविंद सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, PM मोदी ने ट्वीट की Video
विजयदशमी के अवसर पर देश के राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
नई दिल्ली, जागरण डेस्क। आज देशभर में बड़े धूमधाम से विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। यह हमें ईमानदारी और सच्चाई से जीने की प्रेरणा देता है। ये दिन देश के लोगों के लिए खुशी और समृद्धि लेकर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट की।
विजयादशमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
Greetings on the auspicious occasion of #VijayaDashami. pic.twitter.com/V0xjMuzUSL
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2019
गृहमंत्री अमित शाह ने भी बधाई संदेश देते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बुराई पर अच्छाई की अंतिम विजय एक सार्वभौमिक सत्य है। आज हम उस सत्य में अपनी आस्था रखते हैं।
क्यों मनाया जाता है दशहरा
गौरतलब है कि देश के सभी हिस्सों में आज बुराई का प्रतीक रावण के पूतले को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत मनाई जाती है। इस दिन का काफी महत्व है क्योंकि, भगवान राम ने दशहरा के दिन लंकेश्वर नाथ रावण का वध कर इसपर विजय हासिल की थी। भगवान राम ने सीता मां का हरण करने वाले रावण का वध करने के साथ ही लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। तभी से अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर विजयादशमी का त्यौहार मनाया था। वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था।