Move to Jagran APP

Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के इन हिस्‍सों में बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast Live Updates अगले 24 घंटे में पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज को भी मौसम में बदलाव बना रहेगा।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 10:27 PM (IST)
Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के इन हिस्‍सों में बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के इन हिस्‍सों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना। फाइल फोटो।

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। Weather Forecast Live Updates: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है। उत्‍तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी गरज के साथ हल्‍की वारिश और हवाएं चलने का अनुमान है। हरियाणा के कई जिलों में हल्‍की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज को भी मौसम में बदलाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहने की उम्‍मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्‍ली में सुबह न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश या बर्फबारी की बहुत संभावना

मौसम विभाग के अनुसार तापा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 22 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश या बर्फबारी की बहुत संभावना जताई गई है। इसके साथ उत्‍तर भारत के कई इलाकों में खासकर मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ तीव्र हवा चलने का भी अंदेशा है। पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान, तेज हवाओं, ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों में बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में अगले 2 दिनों भारी बारिश की संभावना है।

दिल्‍ली में छाए रहेंगे बादल, हरियाणा के कई हिस्‍सों में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्‍ली में सुबह न्‍यूतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्‍ली-एनसीआर के इलाकों में हल्‍की बारिश भी हो सकती है। हरियाणा के आस-पास के क्षेत्रों में भी हल्‍की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार, बरवाला, नरवाना, जींद, भिवानी, कैथल, रोहतक में बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा चार महानगरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार भारत के चार महानगरों का तापमान इस प्रकार है। मुंबई में न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता में न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इसी तरह से  चेन्‍नई में न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.