Move to Jagran APP

coronavirus: दो सौ से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 12 सौ के पार, जानें देश का हाल

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 12 सौ को पार कर गई है। सोमवार को संक्रमण के दो सौ से ज्यादा मामले सामने आए। वायरस से और चार लोगों की मौत हो गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 07:07 AM (IST)
coronavirus: दो सौ से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 12 सौ के पार, जानें देश का हाल
coronavirus: दो सौ से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 12 सौ के पार, जानें देश का हाल

 नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 12 सौ को पार कर गई है। सोमवार को संक्रमण के 217 मामले सामने आए। वायरस से और 5 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में तीन और गुजरात में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मरने वालों की संख्या 32 हो गई है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में तीन और गुजरात में एक व्यक्ति ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 31

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभागों की तरफ से मिली सूचनाओं के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना वायरस से 1,251 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें 49 विदेशी, जान गंवाने वाले 31 लोग और स्वस्थ हो चुके 111 व्यक्ति भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में 17 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 220 पर पहुंच गया है। सोमवार को मुंबई में तीन और पुणे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुंबई 86 साल की एक महिला और 47 साल के पुरुष ने दम तोड़ दिया। महिला अपने बेटे के संपर्क में आने पर संक्रमित हुई थी। जबकि, पुणे में 52 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक शुगर समेत अन्य कई बीमारियों से भी ग्रस्त था। महाराष्ट्र में अब तक नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

केरल में 234 और महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 220 हुई

केरल में सोमवार को 32 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 234 हो गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। कर्नाटक में पांच नए केस सामने आए हैं और संख्या 88 पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में 17 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। नए मामलों में अकेले इरोड जिले में 10 केस हैं। राजस्थान में 10 नए मामले सामने आए हैं और 69 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, 11 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में अभी तक संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है, इनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश में भी सोमवार को आठ मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 47 हो गई। आंध्र प्रदेश में दो नए केस के साथ 23 संक्रमित हो गए हैं।

गुजरात में सात नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 70 हो गई है। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। राज्य में अब तक छह लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। पांच नए केस के साथ चंडीगढ़ में संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी एक नया केस मिला है और कोरोना के 10 मरीज हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 85 हो गई है। सोमवार को गौतबुद्धनगर में चार पॉजिटिव केस मिले। एक नए केस के साथ हरियाणा में संक्रतिमों की संख्या 22 हो गई है। राजस्थान में 13 नए केस सामने आए हैं और संख्या 69 हो गई है। तीन नए केस के साथ तेलंगाना में पीडि़तों की संख्या 70 हो गई है। बंगाल में भी पांच नए केस मिले हैं और 22 संक्रमित हो गए हैं।

कोरोना का प्रसार

केरल - 234

महाराष्ट्र -220

उत्तर प्रदेश - 85

कर्नाटक -83

दिल्ली - 72

तेलंगाना - 70

गुजरात - 70

राजस्थान - 69

तमिलनाडु - 50

मध्य प्रदेश - 47

जम्मू-कश्मीर - 45

पंजाब - 39

आंध्र प्रदेश - 23

बंगाल - 22

हरियाणा - 22

बिहार -15

लद्दाख - 13

अंडमान-निकोबार -10

चंडीगढ़ - 8

छत्तीसगढ़ - 7

उत्तराखंड - 7

गोवा -5

हिमाचल प्रदेश - 3

ओडिशा - 3

पुडुचेरी - 1

मणिपुर -1

मिजोरम -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.