कॉकपिट में जलने की गंध आने पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले भी एयर इंडिया के कॉकपिट से धुआं निकलने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई जा चुकी है।
By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 13 Jun 2017 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 10:49 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। कलीकट से दुबई जा रही एयर इंडिया की विमान के कॉकपिट में जलने की गंध आने पर विमान को मुंबई के लिए डाइवर्ट करना पड़ा। दुबई जा रहे इस विमान में 62 यात्री सवार थे।
छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार विमान को यहां दोपहर 12:50 पर सुरक्षित लैंड कराया गया। कालीकट-दुबई मार्ग पर फ्लाइट एआई-937 के कमांडर ने कॉकपिट से जलने की गंध आने की शिकायत की थी। जिसके बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
इससे पहले भी एयर इंडिया के कॉकपिट से धुआं निकलने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई जा चुकी है।
यह भी पढ़ेंः भ्रष्टाचार रोकने के लिए सीवीसी ने विभागों से मांगे सुझाव
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें