42 घंटे चला DRI का बड़ा सर्च ऑपरेशन: ₹19.41 करोड़ का सोना बरामद, दुबई में बैठा है मास्टरमाइंड
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अहमदाबाद और सूरत हवाई अड्डों से सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का ...और पढ़ें
-1792421056450_m.webp)
डीआरआई ने 19.41 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अहमदाबाद और सूरत हवाई अड्डों से सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। उसने लगभग 19.41 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि 16 अक्टूबर से शुरू होकर 42 घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान के दौरान विदेश से अवैध रूप से भारत लाए गए 13.017 किलोग्राम सोने से जुड़े तस्करी के मामले का पर्दाफाश हुआ।
19.41 करोड़ का सोना जब्त
तस्करी के इस सोने को वडोदरा में अवैध रूप से पिघलाया जाता था और नकद बिक्री के लिए अहमदाबाद की एक आभूषण दुकान में पहुंचाया जाता था। आरोप है कि हवाई अड्डों के बाहर तस्करी का सोना गिरोह के सदस्यों को सौंप दिया जाता था।
इसके बाद बिचौलियों के माध्यम से इसे सोना पिघलाने के ठिकानों तक पहुंचाया जाता था। जांच के दौरान दुबई में बैठे गिरोह के मुख्य सरगना, सोना पिघलाने वाले व्यक्ति और अन्य प्रमुख संदिग्धों की भी पहचान की गई है।
सोना तस्करी में छह लोग गिरफ्तार
डीआरआइ ने दो अन्य कार्रवाइयों में लगभग 7.1 किलोग्राम एम्फेटामीन और करीब 3.1 किलोग्राम कोकीन भी जब्त की। इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वित्त मंत्रालय ने एक अलग बयान में बताया कि ये जब्तियां बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर के निकट और नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गईं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
