Move to Jagran APP

महिलाओं की हत्या में दहेज अब भी सबसे बड़ी वजह, घर है सबसे असुरक्षित जगह

ज्यादातर मामलों में महिलाओं की हत्या लैंगिक असमानता, भेदभाव और कुरीतियों की वजह से होती है। हत्यारे अधिकतर उनके करीबी पुरुष और पारिवारिक सदस्य ही होते हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 09:12 AM (IST)
महिलाओं की हत्या में दहेज अब भी सबसे बड़ी वजह, घर है सबसे असुरक्षित जगह
महिलाओं की हत्या में दहेज अब भी सबसे बड़ी वजह, घर है सबसे असुरक्षित जगह

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स और क्राइम विभाग (यूएनओडीसी) द्वारा इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ वायलेंस अगेस्ट वीमेन के मौके पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में दहेज के लिए महिलाओं की हत्या का दौर अब भी जारी है। मौजूदा दहेज विरोधी कानून नाकाफी साबित हो रहे हैं।

loksabha election banner

2016 में भारत में महिलाओं की हत्या की दर 2.8 फीसद थी जो केन्या, तंजानिया और जॉर्डन जैसे देशों से ज्यादा है। रिपोर्ट में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के हवाले से कहा गया कि महिलाओं की हत्या के कुल मामलों में से 40 से 50 फीसद के पीछे दहेज ही वजह रहा। 1999 से 2016 के बीच इस स्थिति में विशेष सुधार देखने को नहीं मिला।

जागरूक हो महिलाएं

हर साल 25 नवंबर को इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ वायलेंस अगेस्ट विमेन मनाया जाता है। महिलाओं के साथ अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिसंबर 1999 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसका ऐलान किया गया था।

घर सबसे असुरक्षित जगह

2017 में पूरी दुनिया में तकरीबन 87000 महिलाओं की हत्या की गईं, जिनमें से 50 हजार यानी तकरीबन 58 फीसद हत्याएं पति, प्रेमी और परिजनों ने की। हर एक घंटे में छह महिलाओं का कत्ल उनके करीबी कर देते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए उनका घर ही सबसे असुरक्षित जगह है। पूरी दुनिया में प्रति एक लाख महिलाओं में से 1.3 की हत्या करीबी पुरुष या परिजनों के हाथों होती है।

नाकाफी है दहेज कानून

रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार द्वारा 1961 में दहेज लेने और देने के विरोध में कानून लागू करने के बावजूद इसका चलन खत्म नहीं हुआ और महिलाओं की हत्या में दहेज अब भी सबसे बड़ी वजह बना हुआ है।

शारीरिक हिंसा की शिकार

1995 से 2013 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 15 से 49 साल की 33.5 फीसद युवती और महिलाएं जीवन में कम से कम एक बार शारीरिक हिंसा की शिकार हुईं और पिछले 12 महीनों में 18.9 फीसद ने शारीरिक हिंसा का सामना किया।

सशक्त बनें महिलाएं

रिपोर्ट में महिलाओं के खिलाफ होने वाले इन अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और न्याय प्रणाली के साथ-साथ स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं के बीच तालमेल होना चाहिए। महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना भी जरूरी है। साथ ही प्रारंभिक शिक्षा और अन्य तरीकों से पुरुषों को भी इस समस्या के निराकरण में शामिल करना चाहिए।

अंधविश्वास में हत्याएं

भारत और पापुआ न्यू गिनी जैसे देशों में अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के आरोप जैसे वजहों से महिलाओं को मार दिया जाता है। अफ्रीका, एशिया और प्रशांत क्षेत्र व इसके आसपास के इलाकों में भी हत्या के पीछे ऐसे मामले आज भी सामने आते हैं।

ज्यादातर मामलों में महिलाओं की हत्या लैंगिक असमानता, भेदभाव और कुरीतियों की वजह से होती है। हत्यारे अधिकतर उनके करीबी पुरुष और पारिवारिक सदस्य ही होते हैं।

यूरी फेडोतोव, कार्यकारी

निदेशक, यूएनओडीसी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.