ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण, देखें तस्वीरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वृक्षारोपण किया। देखें तस्वीरें।
नई दिल्ली, एएनआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रही है। यही नहीं उन्होंने राजघाट विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा। खास बात यह रही कि ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट पर वृक्षारोपण भी किया। जिस पर हर किसी कि नजर बनी रही।
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने लिए लिए डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया पहुंची। इस दौरान उनके साथ फूलों की माला को कर्मचारियों ने हाथों में उठाया।
इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने पुष्प अर्पित किए। साथ ही दोनों ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की।
डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट विजिटर बुक में अपना फीडबैक भी लिखा। जैसा कि उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में अपना फीडबैक लिखा था। राजघाट विजिटर बुक में उन्होंने लिखा कि गांधी के भारत के साथ अमेरिका के लोग मजबूती से खड़े हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के बाद उनकी पत्नी ने भी राजघाट विजिटर बुक में साइन किए। इस दौरान वह खड़ी हुई थी जबकि ट्रंप बैठे हुए थे।
ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट पर वृक्षारोपण भी किया। फावड़े से मिट्टी डालने के बाद दोनों ने पेड़ लगाया। बता दें कि मेलानिया इसके बाद दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंच चुकी हैं। नानकपुरा के सरकारी स्कूल में वह हैप्पीनेस क्लास के बारे में जानेंगे। बता दें कि इससे पहले ट्रंप और मेलानिया अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में पहुंची थी। इसके बाद ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम से जनता संबोधित किया था। इसके बाद वह आगरा पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का आखिरी दिन है। शाम को वह दिल्ली से ही अपने देश के लिए रवाना हो जाएंगे।