Move to Jagran APP

अब तो जेल जाना पड़ेगा! गोपनीय दस्तावेज मामले में बुरे फंसे ट्रंप, पढ़ें क्या होगा आगे

Donald Trump Indicted सरकारी गोपनीय दस्तावेज अपने आवास में रखने के मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब बुरे फंसते दिख रहे हैं। ट्रंप मामले में आरोपी बनाए गए हैं। आइए जानें आखिर पूरा मामला क्या है और क्या ट्रंप इसके चलते अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

By Mahen KhannaEdited By: Mahen KhannaPublished: Fri, 09 Jun 2023 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2023 04:54 PM (IST)
अब तो जेल जाना पड़ेगा! गोपनीय दस्तावेज मामले में बुरे फंसे ट्रंप, पढ़ें क्या होगा आगे
Donald Trump Indicted डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें बढ़ीं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक नई मुसीबत में घिर गए हैं। ट्रंप पर अपने आवास पर सरकारी गोपनीय दस्तावेज रखने के आरोप तय हो गए हैं और उनपर केस भी चल सकता है। अमेरिकी न्याय विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूर्व राष्ट्रपति बड़ी मुसीबत में घिर सकते हैं।  

loksabha election banner

आरोप तय होने के चलते ट्रंप पर अब मुकदमा भी चल सकता है। यही नहीं, पूर्व राष्ट्रपति अगर दोषी पाए जाते हैं तो उनको 10 साल तक की सजा भी हो सकती है और चुनाव लड़ने पर भी बैन लग सकता है। 

ट्रंप पर आखिर क्या आरोप लगे हैं और मामले में आगे क्या हो सकता है, आइए जानें...

गोपनीय दस्तावेजों को लेकर यह है आरोप

ट्रंप पर अपनी सरकार के दौरान कुछ गोपनीय दस्तावेजों को बिना इजाजत अपने पास रखने से संबंधित सात आरोप लगे हैं। ट्रंप पर लगे आरोपों में राष्ट्रीय रक्षा सूचना को अनाधिकृत तौर पर अपने पास रखने, न्याय में बाधा, झूठे बयान और साजिश रचना शामिल है।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल ऐप पर इसे 'अमेरिका के लिए एक काला दिन" कहा। एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, "मैं निर्दोष हूं और हम इसे बहुत जल्दी साबित कर देंगे।" 

आगे क्या होगा?

ट्रंप के खिलाफ आरोप तय होने की बात के साथ न्याय विभाग ने अभियोग की पुष्टि नहीं की है और कोई भी आरोप सार्वजनिक रूप से दायर नहीं किया गया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मंगलवार दोपहर मियामी में अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ट्रम्प खुद कोर्ट में उपस्थिति होंगे या नहीं।

बता दें कि इससे पहले पोर्न अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स के यौन संबंध बनाने के आरोप में ट्रंप ने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कोर्ट में अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था। यहां उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

क्लासिफाइड दस्तावेज का मामला आखिर है क्या? 

  • बता दें कि अमेरिकी जांच अजेंसी एफबीआई ने वर्ष 2021 में ट्रंप के आवास से कई क्लासिफाइड दस्तावेज बरामद किए थे।
  • ट्रम्प के एक प्रतिनिधि ने दिसंबर 2021 में राष्ट्रीय अभिलेखागार को बताया था कि उनके आवास मार-ए-लागो में राष्ट्रपति से संबंधित कई रिकॉर्ड पाए गए थे।
  • प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड्स एक्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के दस्तावेजों को अमेरिकी सरकार की संपत्ति माना जाता है और इसे वहीं संरक्षित किया जाना होता है। जनवरी 2022 में, राष्ट्रीय अभिलेखागार ने ट्रम्प के फ्लोरिडा घर से गोपनीय दस्तावेजों के 15 डिब्बे पाए थे। 
  • इसके बाद अगस्त 2022 में मार-ए-लागो में अमेरिकी जांच अजेंसी ने कुल 11,000 दस्तावेजों वाले 33 से अधिक बक्से और कंटेनरों को जब्त किया था, जिसमें 100 वर्गीकृत दस्तावेज शामिल थे। 

क्या 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ट्रंप?

ट्रंप को न तो अभियोग और न ही दोषसिद्धि 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए रोक सकता है। जानकारों का मानना है कि क्लासिफाइड मामले में सजा होने पर भी उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.