सर्वे पर भरोसा न करें: शीला
नई दिल्ली। आज जब विधान सभा चुनावों के परिणाम आने में केवल एक दिन ही बचे हैं, तब दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि वे एक्जिट पोल्स और सर्वे पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि हम सर्वे के आधार पर कोई काम नहीं करते हैं। सर्वे पर किए गए सवाल कि नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र जहां से वे लगातार तीन बार से चुनाव जीत रही हैं, वहा
नई दिल्ली। आज जब विधान सभा चुनावों के परिणाम आने में केवल एक दिन ही बचे हैं, तब दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि वे एक्जिट पोल्स और सर्वे पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि हम सर्वे के आधार पर कोई काम नहीं करते हैं। सर्वे पर किए गए सवाल कि नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र जहां से वे लगातार तीन बार से चुनाव जीत रही हैं, वहां पर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और भाजपा के विजेंद्र गुप्ता उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस पर जब उनसे उनकी उम्मीद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने अपना काम किया है, जब मत गणना हो जाएगी तब हम परिणाम देखेंगे।
पढ़ें: एक्जिट पोल में कांग्रेस फिसड्डी
गौरतलब है कि 4 दिसंबर को संपन्न विधान सभा चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर