Move to Jagran APP

डॉक्टरों के संग हुई मारपीट को ममता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, हड़ताल खत्म करने की अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की सभी मांगे मानते हुए हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 07:32 PM (IST)
डॉक्टरों के संग हुई मारपीट को ममता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, हड़ताल खत्म करने की अपील
डॉक्टरों के संग हुई मारपीट को ममता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, हड़ताल खत्म करने की अपील

कोलकाता, जेएनएन। पश्चिम बंगाल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर राज्य की मुख्यमंत्री ने हड़ताल खत्म करने की अपील की है। ममता ने डॉक्टरों की सभी मांगे मान ली हैं। डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक में बुलाने के बावजूद हड़ताल कर रहे डॉक्टर बैठक में नहीं आए। 

loksabha election banner

बता दें कि ममता ने शुक्रवार और शनिवार को अपने मंत्रियों, चीफ सेक्रटरी को डॉक्टरों से मिलने के लिए भेजा था। उन्होंने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए 5 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे (हड़ताली डॉक्टर) बैठक में नहीं आए। डॉक्टरों ने संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं किया। वहीं ममता ने कहा कि इस दौरान एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह नहीं चल सकती हैं। 

इस दौरान ममता ने पश्चिम बंगाल में निजी अस्पताल में भर्ती जूनियर डॉक्टरों का सरकार की ओर से मुफ्त इलाज करने का ऐलान भी किया है। गौरतलब है कि राज्य में बीते सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद उनके तीमारदारों ने डॉक्टरों से मारपीट की थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल समेत देश के 19 राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए।

डॉक्टरों की हड़ताल से जुड़ी प्रमुख बातें

  • डॉक्टरों की सट्राइक पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने कहा कि सभी डॉक्टरों से काम फिर शुरू करने की अपील करती हूं, क्योंकि हजारों लोग इलाज की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
  • देशभर में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा। डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
  • डॉक्टरों संग हुई मारपीट के बाद देशभर के डॉक्‍टर प्रदर्शन पर उतर आए। इस बीच केंद्र सरकार ने राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए किए गए उपायों पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी और अपराधियों को पकड़ने के लिए ऐसी घटनाओं की जांच करने के लिए कहा है।
  • कोलकाता में यह मामला इसलिए तूल पकड़ लिया कि एनआरएस अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट के बाद डॉक्‍टर्स काम नहीं कर रहे हैं। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है।
  • पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में दिल्ली के डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल हो गए हैं। हड़ताली डॉक्टरों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी मागों को नहीं माना गया तो रविवार को 14 अस्पतालों में ओपीडी और रुटीन सर्जरी भी बंद रहेगी।
  • कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में 10 जून को एक मरीज की मौत के बाद उनके तीमारदारों ने डॉक्टरों से मारपीट की थी। इसमें कुछ डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। पांच दिन से हड़ताल जारी है।
     

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.