Move to Jagran APP

National Doctor's Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, "देश के लिए खुद को खपाते हैं डॉक्टर"

National Doctors Day 2020 उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्र भर के डॉक्टरों को उनकी मानवता और नि स्वार्थ सेवा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 10:01 AM (IST)
National Doctor's Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, "देश के लिए खुद को खपाते हैं डॉक्टर"
National Doctor's Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, "देश के लिए खुद को खपाते हैं डॉक्टर"

नई दिल्ली, एएनआइ। बुधवार को देशभर में डॉक्टर दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों को सलाम किया और कहा, "भारत हमारे डॉक्टरों को सलाम करता है जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं।" वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी डॉक्टरों को राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कर्तव्य को सलाम किया है। गृह मंत्री ने कोरोना महामारी के दौर में डॉक्टरों के प्रयासों और सेवा के लिए उनकी सराहना की है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो ट्वीट में कहा, "मां हमें जन्म देती है तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देता है। संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद दिख रहे डॉक्टर-नर्स, ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका श्रण कभी नहीं उतार सकते। ये सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।"

अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, "डॉक्टर दिवस पर, मैं हमारे बहादुर डॉक्टरों को सलाम करता हूं, जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनकी पूरी प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। राष्ट्र उनकी भक्ति और बलिदान को सलाम करता है।"

वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्र भर के डॉक्टरों को उनकी मानवता और नि: स्वार्थ सेवा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बी सी रॉय को श्रद्धांजलि दी है। उपराष्ट्रपति नने डॉक्टर दिवस पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बीसी रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत में चिकित्सा क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "मैं मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए देश भर के डॉक्टरों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। वर्तमान में कोरोना महामारी जैसी गंभीर स्वास्थ्य आपात स्थितियों के समय में, हमारे देश के डॉक्टरों ने हमेशा बहादुरी से हमारे अग्रिम पंक्ति के योद्धा होने का दान दिया है।" उन्होंने लोगों से चिकित्सा कर्मचारियों के लिए 'बिना शर्त समर्थन' की प्रतिज्ञा करने का भी आग्रह किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.