महाराष्ट्र में अवैध गर्भपात कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
महाराष्ट्र के इस शहर मे शनिवार को कन्या भ्रूण हत्या के दो मामले सामने आने के बाद रविवार को पुलिस ने निजी क्लिनिक चलाने वाले एक स्थानीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उसने कथित रूप से तीन अवैध गर्भपात कराए है। पुलिस ने तीसरे भ्रूण को भी बरामद कर लिया है।
बीड। महाराष्ट्र के इस शहर में शनिवार को कन्या भ्रूण हत्या के दो मामले सामने आने के बाद रविवार को पुलिस ने निजी क्लिनिक चलाने वाले एक स्थानीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उसने कथित रूप से तीन अवैध गर्भपात कराए हैं। पुलिस ने तीसरे भ्रूण को भी बरामद कर लिया है।
निजी मेटरनिटी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर शिवाजी सनाप को आइपीसी की विभिन्न धाराओं और चिकित्सकीय गर्भपात [एमटीपी] कानून के तहत गर्भधारण के पांच माह बाद का गर्भपात कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। एसपी दत्तात्रेय मांडलिक ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि शनिवार को बिंदुसार नदी तट पर फेके हुए दो कन्या भ्रूण मिले थे। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर सनाप की क्लिनिक में ऑपरेशन करके दो गर्भपात कराए गए थे। इनमें एक पुणे की कुंवारी लड़की थी और दूसरी बीड जिले की जियोराय तहसील की शादीशुदा महिला थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कन्या भ्रूण थे। एक भू्रण आठ माह छह दिन का और दूसरा पांच माह आठ दिन का था। गर्भपात कराने वाली कुंवारी लड़की और महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में यह भी पता चला कि एक सत्रह वर्षीय कुंवारी लड़की के छह माह का गर्भपात इसी क्लिनिक में कराया गया है। पुलिस ने उस भ्रूण को भी बरामद कर लिया है। उस कुंवारी लड़की उसके पिता और मां के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर