बारिश से छाता नहीं अब ये ऐप बचाएगा !
अब आपको बारिश या बर्फबारी से डरने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि याहू वेदर अब आपको 15 मिनट पहले मौसम की जानकारी आपके मोबाइल पर दे देगा।
नई दिल्ली । अब आपको बारिश या बर्फबारी से डरने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि याहू वेदर अब आपको 15 मिनट पहले मौसम की जानकारी आपके मोबाइल पर दे देगा। इससे आपको बारिश या खराब मौसम से बचने के लिए समय मिल जाएगा। कंपनी ने ब्लॅाग पोस्ट के माध्यम से इस अपडेट की जानकारी देते हुए दावा भी किया है कि ये आपको सही जानकारी देगा।
इसका इस्तेमाल ऐंड्रॅायड और आईओएस दोनों में किया जा सकता है। साथ ही याहू मेल ने इनबॅाक्स में एक फीचर जोड़ा हैं जिसमें आपको आने वाले मौसम की जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए मिलती रहेगी।
अब याहू मेल मौसम की जानकारी के साथ आने वाले इवेंट्स के लिए इनबॅाक्स में सबसे ऊपर इवेंट की डीटेल्स का स्नैपशॅाट और ऑरिजनल इन्वाइट का क्विक लिंक दिखाएगा जिसे आप आसानी से हटा भी सकते हैं।
याहू ने अपने नए वेदर ऐप को विश्व भर में नए फीचर के साथ अपडेट किया है। जिससे ग्राहकों को मौसम की जानकारी आसानी से मिल सके।