अंबेडकर के पौत्र भी अफजल को फांसी के खिलाफ
डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने भी संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी नहीं देने की वकालत की है। उन्होंने शनिवार को कहा, जम्मू-कश्मीर में चरमपंथी संगठनों के हाथ कमजोर करने के लिए अफजल की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'भारत एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और इस पर पंथनिरपेक्षिय
मुंबई। डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने भी संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी नहीं देने की वकालत की है। उन्होंने शनिवार को कहा, जम्मू-कश्मीर में चरमपंथी संगठनों के हाथ कमजोर करने के लिए अफजल की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'भारत एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और इस पर पंथनिरपेक्षियों का ही शासन होना चाहिए।'
केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भी गुरुवार को अफजल की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की थी। हालांकि, बाद में वह अपने बयान से पलट गए थे।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि संसद के शीतकार्लीन सत्र के बाद अफजल की दया याचिका पर फैसला किया जाएगा। निचली अदालत ने 18 दिसंबर 2002 को अफजल को फांसी की सजा सुनाई थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2003 और सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में अफजल की फांसी की सजा को बरकरार रखा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर