विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कन्नड़ अभिनेता दर्शन को नहीं दिया जा रहा स्पेशल ट्रीटमेंट...' हत्या के आरोपी हीरो को लेकर DK शिवकुमार ने दी सफाई

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 14 Jun 2024 07:32 PM (IST)

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कन्नड़ फिल्म अभिनेता और हत्या के आरोपित दर्शन थुगुदीपा को ...और पढ़ें

हत्या मामले में आरोपित दर्शन को नहीं दी जा रहीं विशेष सुविधाएं- शिवकुमार (फाइल फोटो)
हत्या मामले में आरोपित दर्शन को नहीं दी जा रहीं विशेष सुविधाएं- शिवकुमार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पवित्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप
  2. कांग्रेस किसी से नफरत नहीं करती- शिवकुमार

पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कन्नड़ फिल्म अभिनेता और हत्या के आरोपित दर्शन थुगुदीपा को विशेष सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनका यह बयान राज्य के एक मंत्री द्वारा दर्शन को 'बचाने' के कथित प्रयासों के बारे में कुछ रिपोर्टों के मद्देनजर आया है।

दर्शन को रेणुकास्वामी नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में दर्शन और अभिनेत्री पवित्रा समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पवित्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

आरोप है कि रेणुकास्वामी ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में पवित्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। डीसीएम शिवकुमार ने पोक्सो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के बाद कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'नफरत की राजनीति' में शामिल होने के भाजपा के आरोपों को भी गलत करार दिया।

कांग्रेस किसी से नफरत नहीं करती- शिवकुमार

उन्होंने कहा, कांग्रेस किसी से नफरत नहीं करती है। आईएएनएस के अनुसार कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने भी कहा कि दर्शन को कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक