Diwali Gift: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 10,000 का उत्सव कार्ड
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 10000 रुपए का उत्सव कार्ड दे दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों व विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उत्सव कार्ड रुपे कार्ड के रूप में होगा जिसे एसबीआइ जारी कर रहा है।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 10,000 रुपए का उत्सव कार्ड दे दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों व विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। वित्त मंत्रालय के निर्देश में कहा गया है कि सभी विभाग के उत्सव कार्ड वितरण अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि दीपावली से पहले उत्सव कार्ड का वितरण हो जाएगा।
उत्सव कार्ड रुपे कार्ड के रूप में होगा जिसे एसबीआइ जारी कर रहा है
उत्सव कार्ड रुपे कार्ड के रूप में होगा जिसे एसबीआइ जारी कर रहा है। वित्त मंत्रालय ने सभी विभागों से अपने कर्मचारियों की संख्या व उनकी जानकारी एसबीआई को देने के लिए कहा था और सभी विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया था।
सभी केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस में ब्याज मुक्त 10,000 रुपए
केंद्र सरकार ने दशहरा से पहले ही सभी केंद्रीय कर्मचारियों को ब्याज मुक्त 10,000 रुपए का एडवांस देने की घोषणा की थी।
कर्मचारी 10 किस्त में इस एडवांस को लौटा सकेंगे
कर्मचारी 10 किस्त में इस एडवांस को लौटा सकेंगे। अर्थव्यवस्था में खपत बढ़ाने और मांग में तेजी के लिए सरकार ने कर्मचारियों को ब्याज मुक्त एडवांस देने का फैसला किया है।