Move to Jagran APP

दक्षिण चीन सागर में ताकत के इस्तेमाल के खिलाफ भारत

नई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की बढ़ती दखलंदाजी पर भारत ने विरोध जताया है। एशियाई देशों के संगठन आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक को ब्रुनेई में संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि वार्ता के जरिये हमें विवादों का हल निकालना चाहिए। रक्षा राज्य मंत्री ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा

By Edited By: Published: Thu, 29 Aug 2013 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2013 12:00 AM (IST)
दक्षिण चीन सागर में ताकत के इस्तेमाल के खिलाफ भारत

नई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की बढ़ती दखलंदाजी पर भारत ने विरोध जताया है। एशियाई देशों के संगठन आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक को ब्रुनेई में संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि वार्ता के जरिये हमें विवादों का हल निकालना चाहिए।

loksabha election banner

रक्षा राज्य मंत्री ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि अफगानिस्तान में शांति की राह में सबसे बड़ा रोड़ा आतंकवाद है। अफगानी सीमाओं के बाहर भी आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मिल रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर के मामले में हमें 2002 में हुई घोषणा पर आगे बढ़ना चाहिए। हमें अंतरराष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से विवादों का हल निकालना चाहिए। इन कानूनों का सम्मान सभी देशों को करना चाहिए। भारत सभी देशों से संयम बरतने की अपील करता है। बैठक के बाद जारी किए गए संयुक्त घोषणा पत्र में कहा गया है कि सभी सदस्य देश गलतफहमी पैदा करने वाले कदमों से बचेंगे। इलाके में शांति और सद्भाव का रास्ता यहीं से निकलेगा। ब्रुनेई बैठक में सदस्य देशों के अलावा आठ और देशों ने हिस्सा लिया था। सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सारी दुनिया का साथ दे रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.