राजनाथ-प्रज्ञा मुलाकात के दावे पर दिग्विजय अडिग
कांग्रेस नेता ने कई ट्वीट किए जिनमें पूछा गया ,"क्या आप पहचान सकते हैं कि प्रज्ञा ठाकुर के साथ दो भाजपा नेता कौन हैं?
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने इस दावे पर अडिग हैं कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात की थी।
इसकी पुष्टि के लिए शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर फोटो भी पोस्ट किया और दावा किया कि इसमें प्रज्ञा ठाकुर के साथ राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिखाई दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कई ट्वीट किए जिनमें पूछा गया ,"क्या आप पहचान सकते हैं कि प्रज्ञा ठाकुर के साथ दो भाजपा नेता कौन हैं? क्या राजनाथ सिंह और शिवराज जवाब देंगे?"
यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि फोटो कब लिया गया। भाजपा दिग्विजय के इस दावे को नकार चुकी है। हाल ही में भाजपा ने 2012 के एक वीडियो को लेकर दिग्विजय पर तीखे हमले बोले हैं। इसमें वह धर्मोपदेशक जाकिर नाईक की प्रशंसा कर रहे हैं।
कश्मीर में उपजे हालात के बाद जम्मू में भी इंटरनेट सेवाएं बंद
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार मांगेगी सहयोग: प्रकाश जावड़ेकर